हल्द्वानी: आज होगा ईजा-बैंणी महोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज हल्द्वानी में ईजा-बैंणी महोत्सव आयोजित हो रहा है।

योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि महोत्सव में 25 हजार महिलाओं समेत 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया है। राज्य के 13 जिलों की 26 उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी जिले की 713 करोड़ की लागत की 259 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।