उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून में एक युवती ने चलती बाइक में खतरनाक स्टंट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पुलिस ने दी सख्त हिदायत
जिसमें एक लड़की चलती बाइक में सॉन्ग पर खतरनाक स्टंट कर रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी हुई पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर स्टंट कर रही युवती पिथौरागढ़ के गड़ाई गंगोली की है, जिसे पुलिस ने मालदेवता चौकी में बाइक सहित बुलाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी। जिस पर युवती द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने व यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा।