उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज के समय में युवाओं में सोशल मीडिया का शौक काफी बढ़ गया है। जिसमें युवा पीढ़ी बिना किसी डर व जान की परवाह के खतरनाक स्टंट करने से भी परहेज नहीं करतें। आजकल यह ट्रेंड काफी बढ़ गया है।
बाइक में डांस की बनाई विडियो
जो जान के लिए काफी खतरनाक है। यहां देहरादून में एक लड़की ने चलती बाइक में डांस की वीडियो बनाई। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। जिस पर देहरादून यातायात पुलिस ने रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सरोली-थानो रोड पर चलती बाइक पर लड़की के डांस करने पर चालान की कार्रवाई की है। साथ ही लड़की और उसके भाई दोनों की यातायात पुलिस ने कार्यालय बुलाकर काउंसलिंग कराई। जिसके बाद दोनों भाई बहन ने माफी मांंगी। इसके साथ ही और इस प्रकार की पुनरावृत्ति न किए जाने की अपील की। पुलिस ने दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।