कुमाऊं से जुड़ी खबर सामने आई है। पूर्व पर्वतीय राज्य मंत्री और पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
हल्द्वानी में हुआ निधन
दरअसल पूरन चंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनका निधन रामपुर रोड हुंडई शोरूम के पास उनके हल्द्वानी स्थित निवास में हुआ।
भाजपा कार्यकर्ता ने जताया दुख
बताया गया है कि उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से कल 27 सितंबर की सुबह 10 बजे से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। अल्मोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दुःख व्यक्त किया है।