उत्तराखंड: नहीं थम रहा नशे के सौदागरों का खेल, किच्छा में 537 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 53 लाख रुपए कीमत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नशे‌ का जाल बढ़ता जा रहा है। नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद भी नशे के सौदागरों में कोई खौफ नहीं है।

पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी स्मैक

वहीं अब किच्छा में बीते कल गुरुवार देर रात क्षपुलभट्टा पुलिस ने 537 ग्राम स्मेक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति फतेहपुर पश्चिमी से बरा नादेली होते हुए चंपावत को स्मेक लेकर जाने वाला है। मौके पर पहुंचने पर वहां पुलिस को एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन चंद जोशी यूनिट के साथ मौजूद मिले। इस दौरान ग्राम बरी जाने वाले तिराहे के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जो बरेली फतेहगंज से स्मेक लेकर उत्तराखंड के चंपावत में सप्लाई देने जा रहा था। आरोपी ने अपना नाम मुश्ताक अली पुत्र मिट्ठू अली निवासी रजागंज थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत बताया। पुलिस ने पकड़ी गई स्मेक की कीमत 53 लाख रुपये बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।