उत्तराखंड: मोबाइल रिचार्ज कराने आए युवक, हुआ विवाद, की मारपीट और तोड़फोड़, देखें वीडियो

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूदपुर में एक दुकान में रिचार्ज को लेकर तोड़-फोड़ हो गई। जिसमें काफी नुकसान हुआ।

दुकान में की तोड़फोड़

मिली जानकारी के अनुसार रूद्रपुर में चन्द्रावती इन्क्लेव थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी अजय सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन पानी डाम के पास वह देव नैना जनसेवा केन्द्र के नाम से दुकान चलाता है। रविवार की रात्रि लगभग नो बजे वह अपने साले सुमित के साथ दुकान पर बैठा था। तभी उसकी दुकान में संजय सिंह निवासी- शिवपुरम कालोनी फुलसुंगा रिचार्ज करवाने आये थे। रिचार्ज को लेकर विवाद शुरू हो गया। उसके बाद उसकी दुकान में जमकर तोड़-फोड़ की। जिसमें एक कम्प्यूटर एक लेपटॉप, दो प्रिंटर, केविन का शीशा तोड़ दिया।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न है।