उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अच्छी पहल की है। उन्होंने #selfiewithpets कैंपेन की शुरुआत की है।
सरकार की अच्छी पहल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पशुपालन विभाग, उत्तराखंड ने निराश्रित जानवरों के प्रति प्रेम भाव बढ़ाने और हमारे बेजुबान प्राणियों के लिए धरती को बेहतर जगह बनाने के उद्देश्य से #selfiewithpets कैंपेन की शुरूआत की है। इस कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए आपको बस बेसहारा व पालतू जानवरों के साथ सेल्फी खिंचकर कहानी के साथ #SelfieWithPets हैसटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करनी है। इस कैंपेन में पुरस्कार राशि 1st 50,000 ₹ 2nd 30,000 ₹ 3rd 15,000 ₹ रुपए रखी गई है। आप बेसहारा जानवरों की मदद कर सकते हैं। और सेल्फी लेकर कहानी डाल सकते हैं।