उत्तराखंड : बिना बताए घर से चली गई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में दढियाल रोड विकासनगर से एक युवती बिना बताए घर से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू

दढियाल रोड विकासनगर निवासी चन्द्रवती पत्नी जसपाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री आरती 17 जुलाई को सुबह 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी ढूंढखोज करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।