October 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: प्रियंका परिहार ने आईपीएल के फैंटसी क्रिकेट लीग माय 11 सर्किल में जीती 1 करोड़ की धनराशि

जनपद बागेश्वर के ग्राम पंचायत उड़लगांव निवासी प्रियंका परिहार ने आईपीएल के फैंटसी क्रिकेट लीग माय 11 सर्किल में बैंगलोर और गुजरात के मैच में 1 करोड़ की धनराशि जीती है।

चार टीमों में से दूसरी टीम प्रथम स्थान पर रही

इस लीग में उन्होंने टीम बनाई तथा वो प्रथम स्थान पर रही। वर्तमान में वो अपने पति मेजर अशोक परिहार के साथ हिमाचल में रह रही हैं। उनके पति सेना में मेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कुल 4 टीमें बनाई थी तथा उनकी दूसरी टीम प्रथम स्थान पर रही। बता दें कि प्रियंका उत्तराखंड के मशहूर रेडियो जॉकी आर जे काव्य की बहन हैं।

सभी ने बधाई प्रेषित कर खुशी जताई

उनकी इस जीत पर सभी परिवारजनों व अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की व बधाई दी है। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी बेटी जिसका जन्म एक महीने पहले हुआ है उसको दिया है तथा उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर टीम बनाकर यह धनराशि जीती है।

error: Content is protected !!