अल्मोड़ा: “गंगा की शुचिता, योग से आरोग्यता”: SSJ यूनिवर्सिटी के कैडेट्स ने संभाली कमान, नमामि गंगे अभियान का पांचवा दिन सम्पन्न, हजारों लोगों ने लिया आरोग्यता का संकल्प

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड तथा योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “आओ हम सब योग करें” निःशुल्क अभियान का पांचवा दिन अत्यंत उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।

इस थीम पर हो रहा आयोजन

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान व विश्व शांति के लिए योग” के अंतर्गत संचालित इस अभियान के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों में योग विज्ञान विभाग के प्रशिक्षुओं द्वारा नियमित रूप से निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में प्रतिभागियों को सामान्य योग अभ्यासक्रम के साथ-साथ विभिन्न रोगों के उपचार हेतु आसन, प्राणायाम, मुद्रा एवं बंध का अभ्यास कराया जा रहा है। यह अभियान योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट के संरक्षण एवं निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने बताया कि “आओ हम सब योग करें” अभियान का उद्देश्य योग को गाँव-गाँव एवं घर-घर तक पहुँचाना है, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग स्वस्थ एवं जागरूक बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि नमामि गंगे और योग दोनों भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो मानव जीवन में शुद्धता, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।

योग का खास महत्व

अभियान के अंतर्गत हेमलता बिष्ट द्वारा सरस्वती बाल विद्या निकेतन, अंजली देवताल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजी नगर खोल्टा, नेहा आर्य द्वारा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, ज्योति मेहता द्वारा आयुष आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सेल अल्मोड़ा, गीतांजलि सीजवाली द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, खुशी बिष्ट द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा, रिया जोशी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुगालखोला, अनुराधा धामी द्वारा शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, माही वर्मा द्वारा योगा स्टूडियो मुरादाबाद, महक वर्मा द्वारा बराकोट, किरण बिष्ट द्वारा ग्राम धामस, जानकी एरी द्वारा श्यालीधार, गीतांजलि सतवाल द्वारा ग्राम पलना बैंड, अदिति जोशी द्वारा लोहाघाट, नितिशा भंडारी द्वारा दुगालखोला, जया अधिकारी द्वारा आर्य कन्या प्राथमिक विद्यालय, भावना कंडारी द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा, माया मेहता द्वारा न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, प्रियंका पांडे द्वारा नंदा देवी अल्मोड़ा, रजनी बिष्ट द्वारा शिक्षा संकाय एसएसजे कैंपस, ललिता तोमकियाल द्वारा दुगालखोला, खुशीता कनवाल द्वारा ग्राम पहल, महक शर्मा द्वारा डबल फाटक मुरादाबाद, निकिता मेहरा द्वारा ग्राम खत्याड़ी, बेबी शुक्ला द्वारा जिया रानी छात्रावास अल्मोड़ा, दिव्या रावत द्वारा जज्जी कॉलोनी बागेश्वर, निशा बिष्ट द्वारा ग्राम बलटा, शिवम वर्मा द्वारा अलीगंज लखनऊ, हर्षिता नेगी द्वारा ग्राम सिरनी रानीखेत, सौरभ चमियाल द्वारा ग्राम चामी धौलादेवी, चेतना लटवाल द्वारा विवेकानंद पुरी, युवराज सिंह द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा, रोहिणी आर्य द्वारा झांसीटाना, योगिता पंत द्वारा कर्नाटक खोला, नीतू द्वारा चकरोटी, शोभा भाकुनी द्वारा दिल्ली कैंट, रिया जोशी द्वारा कर्बला, रेनू सामंत द्वारा कबूल लाइन दिल्ली कैंट, हरदीप सिंह द्वारा फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश, संध्या पांडे द्वारा आवास विकास कॉलोनी धारानौला, अर्चना द्वारा खत्याड़ी, तथा कमला फर्त्याल द्वारा जूनियर हाई स्कूल दुगालखोला अल्मोड़ा कनिका शर्मा विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा योगस्थान निराला नगर , लखनऊ , कमलेश पाठक तक्षशिला स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस एल आर शाह रोड, अल्मोड़ा ,पूजा बिष्ट
मकेडी धारानौला में नियमित रूप से योग शिविर संचालित किए जा रहे हैं।

शिविरों का आयोजन

इसी क्रम में अभियान के प्रशिक्षक डॉ. गिरीश अधिकारी ने आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों केंद्रों में निकिता मेहरा एवं भावना कंडारी द्वारा नियमित रूप से योग शिविरों का सफल संचालन किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छात्राएँ बढ़-चढ़कर योग शिविर में प्रतिभाग कर रही हैं तथा प्रशिक्षकों द्वारा नियमित रूप से आसन, प्राणायाम, मुद्रा एवं बंध का अभ्यास कराया जा रहा है।योग शिविरों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, गंगा स्वच्छता एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि “आओ हम सब योग करें” अभियान के अंतर्गत 21 मई से 21 जून तक उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।