उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक लड़की इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद सुसाइड करने जा रही थी। लेकिन विदेश से आई एक फोन कॉल ने एक लड़की की जान बचा दी।
पुलिस ने एक काॅल के बाद बचाई लड़की की जान
मिली जानकारी के अनुसार जनपद की रहने वाली एक लड़की ने इंस्ट्राग्राम पर आत्महत्या करने से रिलेटेड एक पोस्ट डाली थी। इसके बाद आयुष अग्रवाल स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के पास आधी रात विदेश से कॉल आई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल लड़की को ट्रेस कर ढूंढ निकाला और लड़की को बचा लिया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया। यह घटना 22 अगस्त की हुई। अब इस घटना पर खबर सामने आई है।