हल्द्वानी: हल्द्वानी, काठगोदाम, अल्मोड़ा और रुद्रपुर डिपो के 26 कर्मचारियों ने दी परीक्षा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। कार्यालय सहायक द्वितीय के पद पर भर्ती के लिए टंकड़ व लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

इतने कर्मचारी देंगे परीक्षा

जिसमें हल्द्वानी, काठगोदाम, अल्मोड़ा और रुद्रपुर डिपो के 26 कर्मचारी बुधवार को नैनीताल पंहुचे। इस संबंध में कुछ दिनों पहले मंडलीय प्रबंधक संचालन पूजा जोशी की ओर से जारी पत्र में बताया गया था। इसके लिए आवेदकों की परीक्षा 27 सितंबर की सुबह 10 बजे आईटीआई पाइंस नैनीताल में आयोजित की । इसमें हल्द्वानी डिपो के 4, काठगोदाम के 8, अल्मोड़ा डिपो के 7 और रुद्रपुर डिपो के 3 कर्मचारी परीक्षा में बैठे। इनके अलावा काठगोदाम कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी भी इस पद के लिए परीक्षा दी।