उत्तराखंड: अब नहीं होगी गैस की किल्लत, व्यावसायिक सिलेंडरों का कोटा बढ़कर हुआ इतना, नई SOP लागू

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन से ठीक पहले उत्तराखंड सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की किल्लत दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

नई संशोधित एसओपी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव आनंद स्वरूप ने नई संशोधित एसओपी (SOP) जारी की है, जिसके तहत राज्य का गैस कोटा 40% से बढ़ाकर 66% कर दिया गया है।
• ​पुराना कोटा: 40%
• ​अतिरिक्त वृद्धि: 26% (20% केंद्र द्वारा + 6% PNG को बढ़ावा देने के रिवॉर्ड के रूप में)
• ​कुल नया कोटा: 66%

देहरादून को सबसे ज्यादा आवंटन

​जिलों की मांग और कनेक्शनों की संख्या के आधार पर देहरादून को सर्वाधिक 31% कोटा मिला है। इसके बाद हरिद्वार और नैनीताल को 13-13% हिस्सा दिया गया है। यात्रा मार्ग वाले जिलों जैसे चमोली (6%) और रुद्रप्रयाग (5%) को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा शादी-समारोहों के लिए व्यावसायिक सिलेंडर लेने के नियम सख्त कर दिए गए हैं। एक समारोह के लिए केवल 2 सिलेंडर मिलेंगे। प्रक्रिया: आवेदक को जिलाधिकारी (DM) या नामित अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही गैस एजेंसी अस्थायी कनेक्शन जारी करेगी।