उत्तराखंड: प्रदेश में अब इन जगहों पर शराब पर रहेगा प्रतिबंध, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में अब मद्यनिषेध क्षेत्रों का दायरा बढ़ गया है। जिसमे इसके तहत चारधाम सहित कुछ जगहों पर शराब पर प्रतिबंध लगेगा।

जारी किया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें चारों धाम यानी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही पूर्णागिरी, रीठा साहिब, हेमकुंड साहिब व नानकमत्ता तीर्थ स्थल के क्षेत्रों में शराब पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही यहां इनकी दुकानें भी नहीं खोली जाएंगी। इसके साथ ही शासन ने हरिद्वार व ऋषिकेश में मद्यनिषेध क्षेत्रों का दायरा बढ़ा दिया है। शासन ने ऋषिकेश के संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र और ऋषिकेश स्थित प्राचीन वीरभद्र मंदिर के दो किमी की परिधि में आने वाले क्षेत्र में मद्य निषेध घोषित किया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव एलएन फैनई ने बीते दिनों आदेश जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले चारों धाम व हरिद्वार व ऋषिकेश में नगरीय क्षेत्र में मद्य निषेध घोषित किया गया था, लेकिन अब शासन ने क्षेत्र को भी उल्लेखित किया है।