उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को मिलेगी यह निःशुल्क सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में किडनी के सभी रोगियों का डायलिसिस होगा। इस संबंध में बीते सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वास्थ्य विभाग की निशुल्क डायलिसिस योजना की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का कोई भी किडनी रोगी इलाज के लिए परेशान न हो, यह सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि इस योजना के तहत किडनी रोगियों का शत-प्रतिशत कवरेज अनिवार्य रूप से हो।