उत्तराखंड: अब बिना वैध कागजों के वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, ऐसे होगी यह कार्यवाही

देहरादून: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब बिना वैध कागजों के वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। इन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होगी यह कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो टोल प्लाजा व मुख्य मार्गों पर लगे आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एपीएनआर) कैमरों की वजह से होगा। यह आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एपीएनआर) कैमरे वाहनों के नंबर के आधार पर ही इनके दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर लेंगे। अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर इनका आनलाइन चालान जारी हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी केवल टोल प्लाजा में ही ई-डिटेक्शन प्रणाली से यह कार्रवाई हो रही है। अब इसमें एपीएनआर कैमरों को भी जोड़ने की तैयारी है।