उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में दून की घाटियों में पर्यटक घुमने के साथ ही अब एंगलिंग (मछली पकड़ना) का आनंद ले सकेंगे।
उठा सकेंगे इसका लुत्फ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए शुरूआती दौर में एंगलिंग गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति सहकारी समितियों को दी गई है। जिसके बाद अब भविष्य में पर्यटकों के शौक व संख्या के आधार पर एंगलिंग प्रतिस्पर्द्धा आयोजित की जा सकेगी। जिसमें पर्यटक दून की तीन नदियों यमुना, टोंस व अमलावा नदियों में पयर्टक एंगलिंग कर सकेंगे। बताया कि इसके लिए एंगलिंग करने के लिए देशी पर्यटकों को 75 रूपये व विदेशी पर्यटकों को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित फीस समिति कार्यालयों में जमा करानी होगी।