उत्तराखंड: उत्तराखंड केमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मियांवाला में लगभग ₹8 करोड़ 64 लाख की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया।
किया लोकार्पण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को पार्क की सौगात दी। उन्होंने बताया कि ‘जल सृष्टि पार्क’ को प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय से तैयार किया गया है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों—सभी आयु वर्ग के लोगों को एक बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने इसे स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून के संकल्प की दिशा में एक अहम कदम बताया।
जीर्णोद्धार कर पुनर्जीवित किया
पार्क की मुख्य विशेषता यह है कि यहां मौजूद पुराने तालाब को खत्म करने के बजाय उसका जीर्णोद्धार कर पुनर्जीवित किया गया है। जिसमें तालाब के मध्य में एक सुंदर आइलैंड तैयार किया गया है। लोगों के मनोरंजन के लिए पेडल बोटिंग की सुविधा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्क के शुरू होने से अब स्थानीय निवासियों को देहरादून में ही ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ का अनुभव मिलेगा।