उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के आठ सदस्यीय ‘नेपाल आपदा राहत सहायता दल’ को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया।
हरी झंडी दिखाकर रवाना
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल केवल हमारा पड़ोसी देश ही नहीं है, बल्कि भारत के साथ इसके गहरे सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड और पूरा भारत नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सहायता दल की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।
कहीं यह बात
जिसमें गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में यह दल राहत सामग्री और सहायता लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए निकला है। गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने राहत कार्य की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि राहत सहायता दल प्रभावित क्षेत्र में एक पूरे गांव को गोद लेकर वहां के परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाएगा।बच्चों के लिए स्कूल भवन का निर्माण कराया जाएगा और विद्यार्थियों को पुस्तकें व अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही नेपाल सरकार और वहां की स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ लगातार समन्वय बनाकर राहत कार्य संचालित किए जाएंगे।