April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 16 जून 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। आप छात्र शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझाने की अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। किस्मत आपके साथ रहेगी। रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। जो काम आप काफी समय से करने की सोच रहे हैं, वो कर लेंगे। किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। आपको इससे काफी नुकसान हो सकता है। साथ ही देर रात में वाहन ना चलाएं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन थोड़ा कठिन और परेशानी वाला रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। अपनी कोशिशों के दम पर सही समय पर सही जगह आप मौजूद रहेंगे और इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन फायदेमंद और नुकसान वाला रहेगा। आपको प्रतिष्ठा में वृद्धि के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। ऑफिस में आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। इससे आपका कुछ समय खराब हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन    सामान्य रहेगा। छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी वे अपने निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित होना होगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार पर ज्यादा समय देना पड़ेगा। आपको जरूरत पड़ने पर परिवार के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका या परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए आनन्द दायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।