उत्तराखंड: कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन के लिए खुला लिंक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे।

29 जुलाई अंतिम तिथि

जिसमें अब ऑनलाइन आवेदन पत्रों में की गई प्रविष्टियों में संशोधन एवं परिवर्तन के लिए आयोग की वेबसाइट पर लिंक खोल दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियों में संशोधन एवं परिवर्तन कर सकते हैं।