उत्तराखंड: हमारी बहादुर सेना ने अपने साहस, वीरता और रणनीति से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर किया मजबूर, एक नया इतिहास रचने जैसी यह कार्रवाई- सीएम धामी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते कल रविवार को मीडिया से बातचीत की। जिसमे उन्होंने भारतीय सेना की सराहना की।

भारतीय सेना की रणनीति प्रभावशाली – सीएम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी बहादुर सेना ने अपने साहस, वीरता और रणनीति से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। सीएम ने कहा कि हमारी सेना ने जिस तरह से आतंकी ठिकानों को नष्ट कर जवाब दिया है, वह एक नया इतिहास रचने जैसा है। आगे कहा कि मैं भारतीय सेना का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिसने अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हमारी सेना ने सीमा पार कार्रवाई कर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया‌। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब भारत किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारी सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर दुश्मन के घर में घुसकर कार्रवाई की, वह हमारी सैन्य नीति और ताकत का परिचायक है। चार दिन के भीतर पाकिस्तान को युद्ध विराम की अपील करनी पड़ी, जो यह दर्शाता है कि भारतीय सेना की रणनीति कितनी प्रभावशाली रही। साथ ही यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं है बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अब नई नीति और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारी सेना जिस तरह से लगातार सीमाओं की रक्षा कर रही है, उससे पूरे देश का मनोबल बढ़ा है। साथ ही सीएम ने इस निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया।