उत्तराखंड: पंचायत चुनाव: आज 12 जिला पंचायतों को मिलेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष व इतने ब्लॉक प्रमुख, 10 बजे से शुरू होगा मतदान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज गुरूवार को 12 जिला पंचायतों को जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे।

आज होंगे मतदान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। वहीं एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते चुनाव घोषित नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग आज सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान कराएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली के तहत होगा, जिसमें सभी प्रत्याशियों के लिए प्राथमिकता पर वोट किया जाता है। शीर्ष प्राथमिकता वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा। छह जिलों देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर मतदान होगा।

अल्मोड़ा में इतने प्रत्याशी मैदान में

अल्मोड़ा जिले की 1160 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीट हैं। सल्ट और सोमेश्वर ब्लॉक में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब नौ ब्लॉकों में मुकाबला है। नौ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 22 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उनके भाग्य का फैसला 314 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे।