उत्तराखंड: पुलिस के 327 पदों पर भर्ती के लिए कार्मिक, वित्त और गृह विभाग ने दी मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पुलिस के 327 पदों पर भर्ती जल्द होगी।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को कार्मिक के साथ ही वित्त और गृह विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। दरअसल पुलिस मुख्यालय की ओर से शासन को 327 पदों में 27 पद हेड कांस्टेबल, 234 पद कांस्टेबल, छह पद कांस्टेबल ड्राइवर, 27 पद फोर्थ का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

लगे सकती है मुहर

जिसके बाद अब अगली कैबिनेट बैठक में भर्ती प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है।