उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसके लिए इन दिनों आनलाइन पंजीकरण हो रहें हैं। जिसके बाद आफलाइन पंजीकरण भी होंगे।
तीर्थयात्रियों को मिलेगी सुविधा
इसी बीच आफलाइन पंजीकरण से जुड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आफलाइन पंजीकरण को सरल और सुगम बनाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि यात्रा के दौरान ऋषिकेश व हरिद्वार में धर्मशालाओं समेत अन्य स्थानों पर ठहरे तीर्थयात्रियों का वहीं पहुंचकर विभाग की टीमें आफलाइन पंजीकरण करेंगी। इसके लिए ऋषिकेश में 25 और हरिद्वार में 15 टीमें गठित की जाएंगी। चारधाम यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण आनलाइन और 40 प्रतिशत आफलाइन करने का निर्णय लिया गया है।