उत्तराखंड: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, स्मैक के साथ महिला को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सितारगंज में पुलिस ने 11.10 ग्राम स्मैक के साथ महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने पहाड़ी उकरौली क्षेत्र में एक महिला को सूनसान स्थान पर स्कूटी में बैठे देखा। उसने जानकारी लेने पहुंचने पर वह जाने का प्रयास करने लगी। पुलिस को देख वह पुड़िया फैकने लगी। पुड़िया में स्मैक थी। पुलिस को महिला ने अपना नाम सिमरजीत कौर पत्नी गोविन्द सिंह निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली बताया। महिला कास्टेबल के तलाशी लेने पर बटुए में 8440 रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में बताई यह बात

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि ये धनराशि स्मैक बेचकर अर्जित की है। महिला ने पुलिस को बताया कि स्मैक बेचकर स्कूटी खरीदी। सिमरजीत ने पुलिस ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कुलविन्दर सिंह उर्फ किन्दी, स्मैक खरीदकर लाता है। वह नदी पार जंगल में जाकर स्मैक बेचता है। वह अपने घर पर तथा नदी के इस पार नशेड़ियों को 300 रूपये पुड़िया के हिसाब से स्मैक बेचती है।

पहले भी जा चुकी है जेल

इस संबंध में एसआई जगदीश तिवारी के अनुसार महिला पूर्व में भी सितारगंज थाने से स्मैक के मामले में जेल जा चुकी है।