उत्तराखंड: यहां पुलिस ने 4 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है।

महिला तस्कर गिरफ्तार-

इसी क्रम में हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने एक महिला को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करते हुए साढ़े 4 लाख की स्मैक बरामद की है। इसके अलावा महिला के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है।