उत्तराखंड: यहां पुलिस ने पकड़े दो बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बाजपुर में पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को बन्नाखेड़ा चौकी में तहरीर देकर बताया था कि वह गांव कनौरा ने गांव खुशालपुर में सुक्खन सिंह के घर लोहे का गेट बनाने के लिये आया था कि दोपहर उसकी बाईक किसी ने चोरी कर ली उसने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी थी। सूचना के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाईक के साथ दो युवक बल्ली क्षेत्र में हैं और रामनगर की ओर जा रहे हैं जिस पर टीम ने उन्हें जाकर पकड़ लिया। चोरी की बाइक भी बरामद की गई। दोनों के नाम नन्हे उर्फ झांजी पुत्र असलम निवासी बन्नाखेड़ा तथा सुरेश कुमार सागर उर्फ नेपाली पुत्र बैजनाथ निवासी श्यामलाल कॉलोनी बन्नाखेड़ा है।

मुकदमा दर्ज

जिसने बाद दोनो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय की शरण में भेजा गया है।
  
रहें मौजूद

पुुलिस टीम में एसआई विक्रम सिंह धामी, दीपक चौहान, दलीप फर्त्याल,  सुरेश चंद्र मौजूद रहे।