उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सभी मॉल-होटल व रेस्टोरेंट का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। गोवा अग्निकांड के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट पर आ गई है।
दिए यह जरूरी निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के दृष्टिगत पुलिस ने राज्य में जन सुरक्षा के लिए अग्निसुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने क्रिसमस व नववर्ष कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी माॅल, होटल व रेस्टारेंट समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा आडिट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि क्रिसमस व नव वर्ष के दृष्टिगत प्रदेश के सभी कैफे, पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट हाल, इंवेंट वेन्यू व माल जैसे स्थान जहां अधिक संख्या में लोग एकत्र होते हैं, वहां अग्नि सुरक्षा आडिट किया जाए। इसके लिए जिलाधिकारियों से भी समन्वय किया जाए। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप अग्निशमन उपकरण, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास की व्यवस्था हो। मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।