उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। डीजीपी ने भी पदक विजेताओं से मुलाकात की और उत्साहवर्धन किया।
जीते इतने पदक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 मार्च से 22 मार्च 2024 तक तेलंगाना हैदराबाद में 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 आयोजित हुई। जिसमें राजपत्रित अधिकारी महिला सिंगल ओपन स्पर्धा में पुलिस उप महानिरीक्षक फायर निवेदिता कुकरेती ने कांस्य पदक जीता। राजपत्रित अधिकारी पुरुष सिंगल 55 स्पर्धा में पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार दिग्विजय सिंह परिहार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अराजपत्रित अधिकारी पुरुष सिंगल 45 स्पर्धा में उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार देहरादून महेश कंडवाल ने कांस्य पदक जीता। अराजपत्रित अधिकारी महिला सिंगल 50 स्पर्धा में अपर उप निरीक्षक पौड़ी गढ़वाल विजय चौधरी ने कांस्य पदक जीता। अराजपत्रित अधिकारी पुरुष डबल्स 45 स्पर्धा में प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी अखिलेश कुमार एवं उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल ने रजत पदक जीता। अराजपत्रित अधिकारी मिक्स्ड डबल्स 45 स्पर्धा में उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल एवं अपर उप निरीक्षक पौड़ी गढ़वाल विजय चौधरी ने रजत पदक जीता।
पदक विजेताओं से मिले डीजीपी
इसके अलावा 26 फरवरी से दो मार्च 2024 तक नागपुर महाराष्ट्र में 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 आयोजित हुई। जिसमें योगा महिला ट्रेडिशनल सीनियर स्पर्धा और योगा महिला आर्टिस्टिक स्पर्धा में राधा बोनाल ने रजत पदक जीता।
किया जाएगा पुरस्कृत
रिपोर्ट्स के मुताबिक पदक विजेताओं को उत्तराखंड में पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार ने 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए 30 हजार रुपये एवं 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए 14 हजार रुपये का पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की है।