उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस ने पासपोर्ट आवेदनों के समयबद्ध और पारदर्शी सत्यापन में देश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है।
किया सम्मानित
जिस पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के इस प्रभावी कार्य की सराहना करते हुए उसे प्रतिष्ठित ‘इंस्टीट्यूशनल परफार्मेंस अवार्ड फार स्टेट पुलिस’ से सम्मानित किया है। जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार देश के सभी राज्यों के पासपोर्ट सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के कड़े मूल्यांकन के बाद दिया गया है। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपकर सम्मानित किया। जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बधाई दी है।
कहीं यह बात
जिस पर खुशी जताते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने कहा कि यह सम्मान पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी, नागरिक-केंद्रित और समयबद्ध (Time-bound) बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हमारे पुलिस कर्मियों ने आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग किया है और पूरी जवाबदेही के साथ काम करते हुए सत्यापन प्रक्रिया को बेहद सुगम और प्रभावी बनाया है, जिससे आम जनता को बिना किसी देरी के त्वरित सेवाएं मिल पा रही हैं।