उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल): कल से सजेगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का मंच, वाणी कपूर की परफॉर्मेंस और लोक कला का दिखेगा संगम

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन का कल से भव्य आगाज होने वाला है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कल से आगाज

कल 21 सितंबर को देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ओपनिंग सेरेमनी का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर होंगी। इसके साथ ही, मंच पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और संगीतमय धरोहर की झलक भी देखने को मिलेगी। राज्य के विभिन्न अंचलों—गढ़वाल, कुमाऊं, जौनपुर और जौनसार—के प्रसिद्ध लोक कलाकार एक साथ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें गढ़वाल से करिश्मा शाह व रुहान भारद्वाज, कुमाऊं से इंदर आर्य, जौनपुर से मंजू नौटियाल और जौनसार से अज्जू तोमर व अजय चौहान शामिल हैं।

​पहले दिन होंगे दो‌ मुकाबले

​कल 21 सितंबर को शाम में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी से पहले दिन में महिला वर्ग के दो मुकाबले खेले जाएंगे।
• ​पहला मैच (सुबह 11:00 बजे): पिथौरागढ़ हरिकेन्स बनाम देहरादून वॉरियर्स
• ​दूसरा मैच (दोपहर 3:00 बजे): बागेश्वर एरियल्स बनाम मसूरी क्वींस
​टूर्नामेंट का शेड्यूल

• ​महिला वर्ग का फाइनल: 24 सितंबर को खेला जाएगा।
• ​पुरुष वर्ग का आगाज: 22 सितंबर (शाम 7:30 बजे) को हरिद्वार एल्मास बनाम नैनीताल टाइगर्स के मुकाबले से होगा।
• ​पुरुष वर्ग का एलिमिनेटर: 30 सितंबर
• ​पुरुष वर्ग का फाइनल: 1 अक्टूबर