नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का कड़ा एक्शन, इतने अभ्यर्थियों के दाखिले निरस्त, सभी आरक्षित श्रेणियों की होगी जांच

उत्तराखंड: नीट यूजी 2026 की उत्तराखंड राज्य केंद्रीकृत काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों के माध्यम से दाखिला लेने का एक मामला सामने आया है।

दिए यह निर्देश

जिस पर इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक 8 अभ्यर्थियों के फर्जी प्रमाणपत्रों और उनकी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब काउंसलिंग के दौरान सभी तरह की आरक्षित श्रेणियों का लाभ लेने वाले सभी प्रमाणपत्रों की गहन जांच और सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जरूरी निर्देश दिए हैं।


​जांच जारी

​मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि फर्जी तथ्यों के आधार पर अनुचित लाभ उठाने वालों और ऐसे कूटरचित (फर्जी) प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में शामिल दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।