उत्तराखंड: मिशन 2027 की तैयारी, अप्रैल में 5 दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड दौरे पर आएंगी कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 8 अप्रैल से उत्तराखंड दौरे पर आ रही है।

उत्तराखंड दौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह राज्य के पांच दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह द्वारा कार्यक्रम साझा किया गया है।

यह रहेगा विस्तृत कार्यक्रम

• ​8 अप्रैल (रुद्रपुर): दोपहर 1 बजे आगमन। वरिष्ठ नेताओं और जिला/महानगर कमेटियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा।
• ​9 अप्रैल (हल्द्वानी व कोटद्वार): नैनीताल जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, तत्पश्चात कोटद्वार में सांगठनिक बैठक।
• ​10 अप्रैल (हरिद्वार): जयराम आश्रम में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक। शाम को गंगा आरती में भी सम्मिलित होंगी।
• ​11 अप्रैल (मसूरी व देहरादून): महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अल्पसंख्यक और अन्य अनुषांगिक संगठनों के साथ मैराथन बैठकें।
• ​12 अप्रैल (देहरादून): एनएसयूआई के ‘जय भीम-जय हिंद’ कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।