उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड आ रहीं हैं। राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर दून आ रही है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद की है।
उत्तराखंड आ रहीं हैं राष्ट्रपति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति आज शाम करीब साढ़े चार बजे दून पहुंचेंगी। इस मौके पर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी । इसके बाद शुक्रवार सुबह वह राष्ट्रपति निकेतन को जनता के भ्रमण के लिए खोले जाने के लिए विधिवत शुभारंभ करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति निकेतन को 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति निकेतन में 132 एकड़ में प्रस्तावित राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) में दृष्टि दिव्यांग छात्रों से मुलाकात करेंगी। वहीं शनिवार 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होंगी। सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक योग महोत्सव का हिस्सा बनने के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। जिसमे 19 जून से लेकर 21 जून तक देहरादून के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।