उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक प्रोडक्शन कंपनी के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार जेएसआर प्रोडक्शन हाउस बंगाली कोठी के पार्टनर तरुण सिंह रावत ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी उत्तराखंड के साथ देश-विदेश में फिल्म-वेब सीरीज व कई गाने रिकॉर्ड कर चुकी है। नवंबर 2021 में उनके पार्टनर जेद शेख ने चंद्रकांत सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह पडियार निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई से मुलाकात कराई। आरोपी ने खुद को मुंबई का जाना-माना डायरेक्टर बताया था। इसके बाद वह जनवरी 2023 में फिर मिला। उसने झांसा दिया, वह उनके प्रोडक्शन हाउस के जरिए उत्तराखंड में ‘फैशन स्ट्रीट’ वेब सीरीज बनाना चाहता है। इस वेब सीरीज में 17 जाने-माने अभिनेता और कलाकार अभिनय करेंगे। वह झांसा देता रहा कि रिकॉर्डिंग होने पर पूरे नुकसान की भरपाई कर देगा। इस प्रकरण में पीड़ित को सवा करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी। आरोपी चंद्रकांत का चेक तक बाउंस हुआ। वेब सीरीज को लेकर आरोपी ने अनुबंध भी किया था।
जांच कर रहीं पुलिस
जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।