उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। फरवरी का महीना है। ऐसे में मैदानों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन बढ़ रही है।
ठंड में इजाफा
जिसमें मौसमी बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के साथ ही हृदय रोग से जुड़ी समस्यायें भी बढ़ने लगी हैं। अस्पतालों में इसके मरीज आ रहें हैं। जिसमें हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जो बड़ा चिंता का विषय है। ऐसे में सर्दी में अपने दिल का विशेष ध्यान रखें।