March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: साढ़े पाँच लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद, 02 व्यक्ति गिरफ्तार ,कार सीज

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

कार को चैक करने पर तीन कट्टो में 39.320 किग्रा गांजा बरामद

       दिनांक 15/09/2022 को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस सहायता केन्द्र मोहान पर मरचुला की तरफ से आ रहे वाहन संख्या- UK-06 AA-5336  स्वीफ्ट डिजायर कार को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, कार को चैक करने पर तीन कट्टो में 39.320 किग्रा गांजा बरामद हुआ।

रामनगर तराई क्षेत्र को ले जा रहे थे गांजा

दोनों व्यक्तियों को गांजा परिवहन करने पर गिरफ्तार  कर वाहन सीज करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 
      मामले में थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक  ने बताया कि दोनों आरोपी गांजा मरचुला क्षेत्र से अधिक दामों में बेचकर अधिक धन कमाने के लिए रामनगर तराई क्षेत्र को ले जा रहे थे।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम

1-तरसेम सिंह पुत्र स्व0 धरम सिंह निवासी बिशनपुर, पो0 बेलपड़ाव, थाना कालाढुगी, जिला नैनीताल।
2-जीवन आर्या पुत्र गोपाल राम. निवासी रतनपुर, पो0 बेलपड़ाव, थाना थाना कालाढुगी, जिला नैनीताल।

कुल बरामदगी–  39.320 किलोग्राम गांजा।

कीमत– 5,89,800 रुपये लगभग
                                                                                                                                                           
पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक, थाना भतरौजखान।  
2. कानि0 अरविन्द सिंह,  थाना भतरौजखान।  
3. कानि0 संदीप सिंह, थाना भतरौजखान।   
4. कानि0 जितेन्द्र सिंह, थाना भतरौजखान।   
5. कानि0 चालक प्रकाश सिंह, थाना भतरौजखान