उत्तराखंड: आज बिजली दरों में वार्षिक बढ़ोतरी को लेकर होगी जन सुनवाई


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली दरों में वार्षिक बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। इसी पर उत्तराखंड नियामक आयोग ने उपभोक्ताओं से सुझाव मांगे हैं।

होगी जन सुनवाई-

जिस पर आयोग की ओर से दून में आगामी दो मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे विद्युत नियामक भवन निकट आइएसबीटी में जन सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि इसमें एक बजे तक उद्योग, घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता, दोपहर तीन से पांच बजे तक शेष सभी श्रेणी के उपभोक्ता अपने सुझाव व आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।