उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ‘सहायक वन संरक्षक, लॉगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025’ की मुख्य (लिखित) परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
सत्यापन शेड्यूल जारी
यह सत्यापन प्रक्रिया 07 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित की जाएगी।
अभिलेख सत्यापन अवधि: 07 सितंबर 2026 से 09 सितंबर 2026 तक।
• सत्यापन स्थल: परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार।
देखें वेबसाइट
मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर से 28 नवंबर 2025 के बीच किया गया था, जिसका परिणाम 17 अगस्त 2026 को घोषित हुआ। विस्तृत अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।