उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
स्कूलों में आज अवकाश
जिसमें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज 30 जून 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए आपदा न्यूनीकरण की दृष्टि से प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 30 जून 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सचिव ने सभी जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन और संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।