उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह अलर्ट जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज 04 स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी हुए हैं। जिसमें मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
आज बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाडी केंद्रों में आज गुरूवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा चमोली, चंपावत और बागेश्वर में भी कक्षा 01 से 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए है।