उत्तराखंड: उत्तराखंड नीट यूजी 1st राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी देहरादून की ओर से काउंसिलिंग शुरू हो गई है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें राज्य में MBBS, BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यार्थी पहले चरण की काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए 30 जुलाई से लेकर 3 अगस्त 2025 सायं 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर कर सकते हैं।

यहां कर सकते हैं संपर्क

अधिक जानकारी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने या पोर्टल पर होने वाली दिक्कतों के लिए हेल्प लाइन नंबर -7676953483 पर, पेमेंट संबंधित या बैंक से संबंधित समस्या के लिए टेक्निकल हेल्प लाइन नंबर 8879769735/ 9695894128 पर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी हेल्प लाइन नंबर 8006516772 पर कार्य दिवसों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक जानकारी ले सकते हैं। इन सबके अलावा Email – ukneetcounselling@gmail.com से भी संपर्क किया जा सकता है।