उत्तराखंड: उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, मार्च महीने में इतना कम आएगा बिजली का बिल, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 27 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

मिलेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में मार्च के बिजली बिल में ऊर्जा निगम की ओर से 137 करोड़ रुपये की छूट दी जा रही है। उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार यदि यूपीसीएल की मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से अधिक होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में फ्यूल एण्ड पावर पर्चेच कॉस्ट एडजेस्टमेंट (FPPCA) मद मे चार्ज किया जाता है, इसके विपरीत यदि मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में FPPCA मद में वापिस किया जाता है। आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये अनुमोदित विद्युत क्रय लागत के सापेक्ष माह जनवरी, 2025 की विद्युत क्रय लागत मद में भारी बचत हुई। इस बचत की धनराशि को यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं को माह मार्च, 2025 के विद्युत उपभोग के सापेक्ष निर्गत बिलों में एफपीपीसीए मद में रु0 137 करोड़ (रु० 1.19 प्रति यूनिट) छूट प्रदान करने के आदेश निर्गत किये गये हैं।

माह मार्च, 2025 के विद्युत उपभोग के सापेक्ष बिजली बिलों में श्रेणीवार FPPCA मद में मिलने वाली छूट निम्नानुसार है: