उत्तराखंड: राहत की खबर, सभी काॅलेजों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध शासकीय एवं सहायताप्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए‌ जरूरी खबर सामने आई है।

15 नवंबर तक बढ़ी तिथि

स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। इसके साथ ही स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन पत्रों को भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है। इस संबंध में इस संबंध में सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।