अल्मोड़ा: वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी एक घंटा कार्य बहिष्कार पर डटे, दो माह से नहीं मिला है वेतन

वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी है। नाराज कर्मचारी शनिवार को भी एक घंटा कार्यबहिष्कार पर रहे। डिपो कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

आर्थिक संकट गहराया

कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी माह आधा से अधिक बीत गया है। लेकिन अब तक कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान है। कहा कि कई बार मांग के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे कर्मचारी आक्रोशित है। कहा कि अब मजबूरन कर्मचारियों को कार्यबहिष्कार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने एक स्वर में चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै,सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी आनंदी शुक्ला, रोहित, जीवन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।