उत्तराखंड: UKPSC की ओर से इस परीक्षा की संशोधित आंसर की जारी, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/ अभिसूचना) तथा गुल्मनायक पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 की संशोधित आंसर-की जारी हुई है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग की ओर से उत्तराखंड शासन के गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) तथा गुल्मनायक पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के प्रश्न-पत्र- सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान एवं मैन्टल एप्टीट्यूड (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा आयोजित हुई थी। जो बीते 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गयी थी। वहीं अभी परीक्षा-2024 की संशोधित आंसर-की वेबसाइट पर जारी हुई है।