उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार में बीते कल शनिवार को एक सड़क दुघर्टना में आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए।
अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूलरूप से प्रखंड थलीसैंण निवासी आशीष गुसाईं जयपुर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका प्रखंड वीरोंखाल के ग्राम नऊ में ससुराल है। वह ससुराल में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने आ रहें थे। जिसमे आशीष अपनी पत्नी मीनाक्षी गुंसाई, आठ-वर्षीय पुत्र अभि और एक सात वर्षीय पुत्री को लेकर जयपुर से नऊ के लिए निकले। दिल्ली से मीनाक्षी की सहेली रूची देवी व उसकी पुत्री रूही और छोटी बहन अंशिका भी कार में सवार हो गए। वहीं नऊ की ओर जाने के दौरान पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक रसिया महादेव-रामनगर मोटर मार्ग पर रसिया महादेव से करीब पांच किलोमीटर पहले ग्राम घिमडिया की सरहद में उनकी कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे व घायलों को कार से बाहर निकाला।
घायलों को भेजा अस्पताल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में आठ वर्षीय बालक अभि पुत्र आशीष गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं अशीष गुसांई(36), मीनाक्षी देवी(34) पत्नी आशीष गुसांई, अंशिका(20) पुत्री दान सिंह,रूची देवी(32) पत्नी संदीप पटवाल ,रूही(12) पुत्री संदीप पटवाल घायल हो गए। जिनको परिजन रामनगर लेकर गये है।