उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है।
जताया शोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन की जानकारी उनके बेटे राजीव नयन बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर दी है। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। बिमला बहुगुणा ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।