अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद में अवैध दवाओं की बिक्री और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कमर कस ली है।
मेडिकल स्टोरों में निरीक्षण
इसी क्रम में आज शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिससे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने टीम के साथ जनपद में स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। जिसमें कोसी, ताड़ीखेत व देवलिखेत में जांच की।
की जांच
निरीक्षण के दौरान टीम ने मानकों की कड़ाई से जांच की, जिसमें ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण और उनकी वर्तमान स्थिति की जांच की। दवाओं के स्टॉक का भौतिक सत्यापन और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान किया। यह सुनिश्चित किया गया कि दवाओं की बिक्री अनिवार्य रूप से पंजीकृत फार्मासिस्ट की देखरेख में और डॉक्टर के पर्चे पर ही की जा रही हो। मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी पुरानी रिकॉर्डिंग को भी खंगाला गया।
की यह कार्यवाही
निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में नियमों की अनदेखी और अनियमितताएं पाई गईं। कड़ी कार्रवाई करते हुए औषधि निरीक्षक ने 05 मेडिकल प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी को 07 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, गुणवत्ता की जांच के लिए 03 दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु राजकीय विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने कहा कि जनपद में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी मेडिकल स्टोर संचालक मानकों का पालन करें। भविष्य में भी इस प्रकार की औचक निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
अल्मोड़ा: औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, 5 प्रतिष्ठानों को जारी किया नोटिस, 3 दवाओं के सैंपल भरे